{"_id":"6ac5b68b7a6cbb96c900019a","slug":"janakpuri-festival-draws-huge-crowd-as-ramayana-tableaux-become-major-attraction-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी महोत्सव 2026: रामायण की प्रदर्शनी देख खुद ही ठहर जाएंगे कदम, इसमें है कुछ बेहद खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी महोत्सव 2026: रामायण की प्रदर्शनी देख खुद ही ठहर जाएंगे कदम, इसमें है कुछ बेहद खास
Wed, 07 Oct 2026 08:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:33 AM IST
सार
जनकपुरी महोत्सव में मंगलवार को रामायण के प्रसंगों को जीवंत करती झांकियां और भव्य सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। भारी भीड़ के चलते जनक महल तक पहुंचने में लोगों को घंटों लगे और कई रास्तों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन
रामायण की प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झालरों की सतरंगी रोशनी से जगमगाती जनकपुरी की सड़कों पर मंगलवार को भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में रामायण के विभिन्न दृश्यों और घटनाक्रमों को जीवंत करती झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा होली पब्लिक स्कूल चौराहे पर सजा भव्य शंख भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता नजर आया।
जनकपुरी महोत्सव के मेले का सा मनमोहक दृश्य नजर आया। जगमगाती रोशनी के बीच सड़कों पर उमड़ती भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा शहर ही जनकपुरी देखने ने के लिए आ गया हो। क्षेत्र में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विशेष प्रदर्शनियों को देखकर लोगों के कदम स्वतः ठहर जाते और वे इन पलों को अपने मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए।
भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्थिति यह रही कि जनक महल तक पहुंचने में लोगों को घंटों लग गए। वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं होने के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जनक महल के पास रास्ता जाम होने के कारण दोनों तरफ से वाहन उल्टी-सीधी दिशा में निकलने लगे, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।