फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jameen

बिना अधिग्रहण के ही जमीन का कर दिया भुगतान 

Sun, 16 Oct 2016 01:00 AM IST
बिना अधिग्रहण के ही जमीन का कर दिया भुगतान 
बिना अधिग्रहण के ही जमीन का कर दिया भुगतान  Updated Sun, 16 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
jameen
रुपये - फोटो : DEMO Pics
जमीन अधिग्रहण की आड़ में सरकारी धन को ठिकाने लगाया जा रहा है। इसका खुलासा उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की जांच में हुआ है। फिलहाल दो मामले पकड़ में आए हैं। अधिग्रहण की आड़ में हुए खेल के दोनों ही फतेहाबाद तहसील के अंतर्गत के हैं। एक में बिना धारा चार की कार्रवाई के भुगतान किए जाने का मामला है तो दूसरा निर्धारित दर से अधिक भुगतान करने का। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जिलाधिकारी गौरव दयाल को इन मामलों से अवगत कराते हुए जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे) के लिए फतेहाबाद में भी किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसका निर्माण यूपीडा द्वारा कराया जा रहा है। आगरा से फीरोजाबाद के बीच निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस बीच यूपीडा ने पिछले दिनों जमीन के बैनामों की जांच कराई। इसमें फतेहाबाद के गांव पलिया में गाटा संख्या 4 और 11 को अधिग्रहण के लिए चिन्हित ही नहीं किया गया था, इसलिए धारा चार में इन्हें शामिल नहीं किया गया। इसके बावजूद गाटा संख्या 11 के मालिक दिखाते हुए रामनरेश नामक किसान के नाम प्रशासन ने 54,340 रुपये का भुगतान कर दिया गया। अधिग्रहण के एक अन्य मामले में प्रशासन की टीम ने इससे भी बड़ा खेल कर दिया। कागजी हेराफेरी कर निर्धारित दर से अधिक रकम ठिकाने लगा दी। 
विज्ञापन

मामला फतेहाबाद के ही हुमायूंपुर गांव का है। यहां के बैनामों की जांच में पाया कि गाटा संख्या 70 व 72 को गांव की आबादी के पास दिखाकर 32 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से भुगतान किया गया। जबकि वर्ष 2014 में उक्त गांव में 28 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर अनुमोदित की गई थी। यूपीडा ने डीएम से इन दोनों ही खेल में शामिल में लोगों के चेहरे उजागर करने के लिए कहा है। बता दें कि यह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed