फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jama Masjid metro station name has been renamed as Mankameshwar station in Agra

शासन से आया आदेश: बदल गया जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम, अब इस मंदिर के नाम पर रखा गया

Mon, 19 Feb 2024 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 05:27 PM IST
सार

शासन से आया आदेश और आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया। अब इसका नाम मनकामेश्वर स्टेशन रखा गया है।

विज्ञापन
Jama Masjid metro station name has been renamed as Mankameshwar station in Agra
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर स्टेशन रखा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने जामा मस्जिद भूमिगत स्टेशन का नाम मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन कर दिया है। प्रदेश सरकार का आदेश आने के बाद स्टेशन पर होर्डिंग भी लगा दिए हैं। बीते साल जुलाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो के निरीक्षण के वक्त इसका एलान किया था।

विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक 13 स्टेशन हैं। इसमें प्राथमिकता में ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन (अब मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन) है।
विज्ञापन


बीते साल जुलाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेट्रो ट्रेन का निरीक्षण करने आए थे। उस वक्त क्षेत्रीय लोगों ने जामा मस्जिद भूमिगत स्टेशन का नाम रावतपाड़ा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर मनकामेश्वर के नाम से करने की मांग की थी। इस पर शासन की ओर से नाम बदलने के निर्देश आने पर होर्डिंग लगा दिए गए हैं। 25-28 फरवरी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीआरएस अब 21 को आएंगे आगरा

चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीसीआरएस) जगन कुमार गर्ग का आगरा आना स्थगित हो गया है। उनकी सेहत खराब है। अब वह 21 फरवरी को आगरा आएंगे। वह दो दिन मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और रक्षा का ऑडिट करेंगे। उनकी एनओसी के बाद ही मेट्रो ट्रेन का संचालन हो सकेगा।

मान्यता : भगवान शिव ने स्थापित किया था शिवलिंग

मंदिर प्रशासक हरिहर पुरी के अनुसार, मान्यता है कि द्वापर युग में मथुरा में श्री विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण के बाल रूप के दर्शन के लिए भगवान शिव कैलाश से आए थे। रात में भगवान शिव ने यहां साधना की थी। उन्होंने कामना की थी कि बालरूप श्रीकृष्ण को गोद में खिला लेंगे तो यहां शिवलिंग स्थापित करेंगे। मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान ने मथुरा वापसी पर यहां शिवलिंग स्थापित किया था। मेट्रो का नाम मनकामेश्वर स्टेशन होने पर आगरावासियों को खुशी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed