फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jam accident and route diversion Maple app will get all kinds of alerts in agra

Agra News: जाम, हादसा और कहां हुआ है रूट डायवर्जन, मिलेगा हर तरह का अलर्ट, डाउनलोड करें मैपल एप

Tue, 11 Oct 2022 11:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 11:17 AM IST
सार

भारतीय एप से पुलिस को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए यातायात पुलिस के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। खास बात ये है कि आम लोग भी इस एप से जुड़ सकेंगे। 
 

विज्ञापन
Jam accident and route diversion Maple app will get all kinds of alerts in agra
मैपल एप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वदेशी मैपल एप के माध्यम से आगरा पुलिस यातायात की समस्या का जल्द समाधान करेगी। आम नागरिक भी इस एप का लाभ ले सकेंगे। उन्हें रास्तों पर जाम, हादसे, अलर्ट आदि सब कुछ पता चल सकेगा। यातायात पुलिस को जल्द एप का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन

इस तरह कर सकतें हैं डाउनलोड

मैपल एप से स्थानीय व लखनऊ में बैठे पुलिस अधिकारी भी जुड़े होंगे। लोग गूगल प्ले स्टोर से इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें सुझाव भी दे सकते हैं। फोटो खींचकर डाल सकते हैं। उपयोगकर्ताओं को विरोध, रैलियां, वीआईपी मूवमेंट, सड़क बंद, जाम, डायवर्जन की जानकारी मिल सकेगी। ब्लैक स्पॉट, खतरनाक रास्ते, गति, पार्किंग क्षेत्र आदि के बारे में भी पता चल जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Palace on Wheels Train: सैलानी फिर उठाएंगे शाही सफर का लुत्फ, दो साल बाद पटरी पर लौटेगी पैलेस ऑन व्हील्स

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलते रहेंगे अलर्ट

प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मैपल एप के माध्यम से लोगों को यातायात संबंधी अलर्ट मिल सकेंगे। वह अपनी तरफ से भी जाम और सड़क अवरुद्ध होने की जानकारी साझा करेंगे। पुलिस लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएगी। एप को लेकर कर्मचारियों को जल्द प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed