फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jalkal GM's charge handed over to the Secretary

Agra News: सचिव को सौंपा जलकल जीएम का प्रभार

Sat, 25 Apr 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Jalkal GM's charge handed over to the Secretary
आगरा। भ्रष्टाचार और अवैध नियुक्तियों के मामले में निलंबित जलकल महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत की जगह सचिव संघ भूषण को महाप्रबंधक का प्रभार दिया गया है। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता संघ भूषण को यह जिम्मेदारी दी है। बृहस्पतिवार को शासन ने जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत को निलंबित किया था और उन्हें लखनऊ अटैच किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन की कार्रवाई के बाद जलकल विभाग में हड़कंप मचा रहा। जलकल विभाग में हुए करीब 4.50 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितता के आरोप की विस्तृत जांच निदेशक स्थानीय निकाय के स्तर की जाएगी। जांच होने तक एके राजपूत स्थानीय निकाय निदेशालय से संबद्ध रहेंगे। शासन के निर्णय के बाद जलकल विभाग वे कर्मचारी परेशान हैं जिनकी नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए थे। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। दरअसल, मृतक आश्रित कोटे से हुई रजनीश शर्मा, चरणजीत और ललित दक्ष की नियुक्तियों और उनके प्रमोशन को भी जांच समिति ने अवैध माना है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, महाप्रबंधक ने न केवल फाइलें छुपाईं, बल्कि कई बार बुलाने के बावजूद जांच टीम के सामने उपस्थित होने से भी मना कर दिया। जलकल के तीनों कर्मचारियों और प्रमोशन के मामलों वाले कर्मचारियों की परेशानी अब बढ़ गई है। जांच में वह भी जद में आएंगे। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed