फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jalkal Department started repair of pit on MG Road

आगरा: जलकल विभाग का निकला गड्ढा, एमजी रोड बंद, शुरू हुआ काम

Fri, 13 May 2022 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 May 2022 10:31 AM IST
सार

 एमजी रोड पर 2 दिन पहले हुए गड्ढे के मामले में जलकल विभाग की पानी की पाइप लाइन लीकेज सामने आई है, जिसके बाद आज सुबह से मरम्मत का काम शुरू किया गया।
 

विज्ञापन
Jalkal Department started repair of pit on MG Road
एमजी रोड पर गड्ढे की मरम्मत का कार्य हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड के सबसे व्यस्त चौराहे हरीपर्वत पर सड़क धंसी, तो रार मच गई। शुरुआत में दो फीट का गड्ढा शाम तक बढ़ता गया। कोई हादसा न हो, इसलिए बैरिकेडिंग कर दी गई।  इस मामले में जलकल, जलनिगम और पीडब्ल्यूडी ने जिम्मेदारी लेने से किया इनकार कर दिया, लेकिन अब मामला साफ हो गया है। ये गड्ढा जलकल विभाग की पानी की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से हुआ था।
विज्ञापन


एमजी रोड का रखरखाव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पास है, लेकिन जब हरीपर्वत पर सड़क धंसी तो विभाग ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद अब बात खुलकर सामने आई है। एमजी रोड पर गड्ढा जलकल विभाग की पानी की पाइप लाइन लीकेज की वजह से हुआ। मामल साफ होने के बाद  शुक्रवार सुबह यहां मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब तक की एक लाइन पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। सुपर सकर मशीन,  जेटिंग मशीन समेत मशीनों की मदद से पानी की पाइप लाइन और उसके बाद सीवर की पाइप लाइन गिर जाने के काम की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

 

शहर की सबसे व्यस्त सड़क और चौराहा

एमजी रोड पर जिस जगह गड्ढा हुआ, वहां से सबसे ज्यादा वाहन निकलते हैं। एमडी जैन इंटर कॉलेज, सेंट पीटर्स कॉलेज, सेंट फेलिक्स, सेंट फ्रांसिस, सेंट पॉल्स, गायत्री पब्लिक स्कूल, सेंट पैट्रिक्स कॉलेज समेत स्कूलों के हजारों बच्चे यहां से निकलते हैं। शहर के सबसे बड़े कॉमर्शियल हब संजय प्लेस के सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों में आने-जाने वाले लोग इसी सड़क से गुजरते हैं। यहां गड्ढे के कारण बैरिकेडिंग कर सड़क की एक लेन ट्रैफिक के लिए बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed