{"_id":"6a71556ca1ce4309a0006d6b","slug":"jalesar-temple-theft-during-sawan-four-shiva-family-idols-stolen-lord-shiva-idol-damaged-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सावन के पहले सोमवार पर सुबह हुई पूजा, आधी रात को शिवालय में हो गया ऐसा कांड; लोगों का खौल उठा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सावन के पहले सोमवार पर सुबह हुई पूजा, आधी रात को शिवालय में हो गया ऐसा कांड; लोगों का खौल उठा खून
Tue, 04 Aug 2026 08:28 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:28 AM IST
सार
जलेसर के शेरगंज स्थित प्राचीन देवी मंदिर से सावन माह में शिव परिवार की चार मूर्तियां चोरी हो गईं, जबकि भोलेनाथ की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। घटना से आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने दुकानें बंद कर धरना शुरू कर दिया, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला शेरगंज स्थित प्राचीन देवी मां के मंदिर से अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा शिव परिवार की चार मूर्तियां चोरी कर ली गईं, जबकि भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पवित्र सावन मास में घटी इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके के श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने अपनी दुकानें बंद कर मंदिर प्रांगण में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय सभासद पति व भाजपा नेता झारेंद्र सिंह ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मूर्तियां चोरी करने और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि मंदिर की कीमती भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने वाला व्यक्ति ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार पुलिस व प्रशासन से शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने सावन के महीने में इस वारदात को अंजाम दे डाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) पुलिस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित तथा सिटी इंचार्ज रविराज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
घटना से दुखी और आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने स्पष्ट किया है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और मूर्तियों की पुनः स्थापना नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई थी और पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने व आरोपियों की तलाश में जुटा हुआ है।