फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jal Shakti Minister Swatantradev Singh addressed the BJYM training camp in Agra

भाजयुमो प्रशिक्षण शिविर: आगरा में बोले स्वतंत्रदेव सिंह बोले- कार्यकर्ताओं में बसती है भाजपा की आत्मा

Sat, 06 Aug 2022 10:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 10:19 PM IST
सार

आगरा में भाजपा युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का आरंभ शनिवार से हुआ। पहले दिन जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, संबित पात्रा, पंकज सिंह आदि नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Swatantradev Singh addressed the BJYM training camp in Agra
प्रशिक्षण शिविर में जुटे भाजपा के दिग्गज नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक मैरिज में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का आरंभ हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की आत्मा नेता में नहीं, कार्यकर्ताओं में वास करती है। कार्यपद्धति ही संगठन की आत्मा है। इस अनूठी कार्यशैली का ही प्रतिफल है कि आज देशभर में भाजपा की गूंज है। जनसंघ से लेकर आज तक ऐसे ही प्रशिक्षण के माध्यम से हम उर्जावान कार्यकर्ताओं को तैयार करते हैं।

विज्ञापन

 
भाजयुमो प्रशिक्षण वर्ग में 12 सत्र होंगे। 6 क्षेत्र व 98 जिला इकाई प्रतिनिधि यहां भाजपा की रीति व नीतियों का प्रशिक्षण लेंगे। शनिवार से शुरू हुए सत्र में युवा मोर्चा की प्रदर्शनी का स्वतंत्र देव सिंह ने उद्घाटन किया। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्राशुं दत्त द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। मोर्चा प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह कहा कि युवाशक्ति को जयश्री प्राप्त है। 

विज्ञापन

'भारत को युवा ही विश्वगुरू बनाएंगे'

द्वितीय सत्र में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत युवा ही विश्वगुरू बनाएंगे। मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने बताया कि राष्ट्रवाद व संस्कृति के एजेंडे पर संगठन काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सत्र में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा जनता के बीच डबल इंजन की सरकार के कार्यों को लेकर जाएं। चौथे सत्र में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का मार्गदर्शन किया। ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने बताया कि प्रशिक्षण में 8 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या संबोधित करेंगे। 

सर्किट हाउस में की समीक्षा

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने शनिवार शाम को सर्किट हाउस में सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने क्षेत्र में सिंचाई की समस्या रखी। जिसके संबंध में मंत्री ने विधायक से समन्वय कर समाधान कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed