{"_id":"6988f9ce255019e1330b91ea","slug":"jal-saheliyans-set-out-to-raise-awareness-about-making-yamuna-clean-agra-news-c-25-1-agr1008-984986-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यमुना को निर्मल बनाने की अलख जगातीं निकलीं जल सहेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यमुना को निर्मल बनाने की अलख जगातीं निकलीं जल सहेलियां
Mon, 09 Feb 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में रविवार को अविरल-निर्मल यमुना यात्रा के साथ गुजरती जल सहेलियों की पदयात्रा।
फतेहाबाद। एक हजार जल सहेलियों की टोली के रविवार को कस्बा फतेहाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यहां जल सहेलियों ने जल शुद्धता की अलख जगाई और शाम को उनका कारवां आगरा के लिए कूच कर गया।
जिला जालौन के पचनद से एक हजार जल सहेलियां दिल्ली के वासुदेव घाट तक 500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। जल सहेली अविरल निर्मल यमुना यात्रा रविवार को फतेहाबाद से आगरा के लिए रवाना हुई। जल सहेलियों ने बताया कि यह पदयात्रा पर्यावरण संवेदनशीलता को जागृत करने, यमुना के घाटों को स्वच्छ एवं संरक्षित, नदियों की स्वच्छता के लिए निकाली जा रही है। यमुना नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को संस्कृति विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जा रहा कि कैसे यमुना नदी को संरक्षित कर सकते हैं। जल सहेलियों की टोली प्रतिदिन 15 से 17 किलोमीटर का रास्ता तय करती है। यह 500 किलोमीटर लंबी यात्रा 29 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगी और दिल्ली पहुंचेगी।