फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jaitapur in the woods hunting sambar

जैतपुर के जंगल में सांभर का शिकार

Fri, 06 Mar 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 06 Mar 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक वानिकी रेंज बाह शिकारियों के निशाने पर है। जैतपुर के गढवार (पुरा चरीथा) गांव के जंगल में सांभर के शिकार का हल्ला मचा है। सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। दो दिन से टीम शिकार के साक्ष्य जुटाने के लिए खाक छान रही है। शिकारियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि बुधवार को गढवार (पुठा चरीथा) गांव के पास यमुना किनारे के जंगल में हिरन या सांभर का शिकार किया गया है। इस वन विभाग के अधिकारी टीम के साथ जंगल में साक्ष्य की तलाश में जुट गए। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सूचना हिरन के शिकार की मिली थी लेकिन इस रेंज में हिरन नहीं हैं। सांभर की मौजूदगी जरूर है। प्रारंभिक जांच में शिकार करने की घटना के संकेत मिल रहे हैं। इसकी पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शिकारियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


शेड्यूल तीन शामिल है सांभर
वन विभाग के अधिकारियों को मुताबिक सामाजिक वानिकी रेंज जैतपुर में सांभर पाए जाते हैं। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत हिरन को शेड्यूल एक में रखा गया, जबकि सांभर को शेड्यूल तीन में वर्गीकृत किया गया है। सांभर का शिकार भी प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकार की सूचना मिली है। शिकार की पुष्टि के लिए टीम मौके पर छानबीन कर रही है। शिकारियों के  बारे में जानकारी की जा रही है। पुष्टि होते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- दिवाकर सिंह, वरिष्ठ रेंज आफीसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed