{"_id":"5a5079f54f1c1b0b788b6b9c","slug":"jaipur-house-agra-robbery-accused-mother-in-law-in-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डकैती के आरोपी BJP कार्यकर्ता की सास भी भाजपाई, जयपुर हाउस के बाद ये था गैंग का निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती के आरोपी BJP कार्यकर्ता की सास भी भाजपाई, जयपुर हाउस के बाद ये था गैंग का निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जयपुर हाउस में सराफ राकेश मित्तल के घर में डकैती डालने के बाद बदमाशों ने एटा में पार्टी मनाई थी। यहीं माल का बंटवारा भी किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से यह पता चला।
बदमाश एक और वारदात करने वाले थे। फतेहाबाद क्षेत्र के एक व्यापारी के घर में डकैती डाली जानी थी। मगर, उससे पहले ही गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
सराफ राकेश मित्तल के घर में डकैती का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया था। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लाख का माल बरामद किया था। सात अपराधी अभी फरार हैं।
फरार अपराधियों में डीके उर्फ धर्मेंद्र उर्फ धन्ना, बाबू, शेखर, छोटे उर्फ सोनू पंडित, एटा के निधौली कलां का लोकेंद्र चौहान और योगेश चौहान के नाम शामिल हैं। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

UP Police
लोकेंद्र को न्यू आगरा पुलिस ने जेल भेजा था, जो दो माह पहले ही जेल से छूटकर आया। जेल से छूटने के बाद उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए लूटकर डाली।
पुलिस ने बताया कि 28 दिसंबर को राकेश मित्तल के घर में डकैती डालने के बाद बदमाश एटा में योगेश के घर पर रुके थे, यहां पर माल का बंटवारा किया था। इसके बाद पार्टी मनाई थी। नए साल तक लूट की रकम से ही पार्टी मनाते रहे।

इसकी सास भाजपा में
bjp logo
बदमाशों ने जयपुर हाउस में राकेश मित्तल के घर में वारदात करने से पहले एक और कोठी को चिह्नित कर रखा था। मगर, कोठी की सुरक्षा काफी पुख्ता थी। अंदर से गेट पूरी पड़ताल के बाद ही खोला जा सकता है। इस कारण उस कोठी में लूट का प्लान बदल दिया था।
राकेश मित्तल के घर में वारदात के बाद फतेहाबाद के एक व्यापारी के घर में डकैती की योजना बना रखी थी। मगर, पुलिस ने गैंग को पकड़ लिया। वहीं गिरफ्तार आरोपी भाजपा कार्यकर्ता राहुल तोमर की सास भी भाजपा की सक्रिय सदस्य है।