फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jain

सत्य पृथ्वी तल पर सबसे श्रेष्ठ विधान

Thu, 27 Aug 2020 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
jain
कासगंज के जैन मंदिर में पूजा करते पुजारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पर्यूषण पर्व के पांचवे दिन जैन समाज ने उत्तम सत्य धर्म मनाया। समाज के लोगों ने घरों पर रहकर पूजा अर्चना की। श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर बिलराम गेट पर पंडित ऋषभ जैन ने जलाभिषेक कराया। इसमे सुनील जैन, आकाश जैन, दीपक जैन ने शांति धारा करी।
विज्ञापन

विद्वान ऋषभ जैन ने ऑनलाइन प्रवचन देते हुए कहा कि सत्य पृथ्वी तल पर सबसे श्रेष्ठ विधान है। संसार रूपी समुद्र को पार करने के लिए यह पुल के समान है। यह सब जीवों के मन को सुख देने वाला है। इसका पालन करने से ही मनुष्य जन्म शोभित होता है। यह दोषों को दूर करने वाला है। सत्य वचन की किसी से तुलना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

इसे विश्वास के साथ बोलना चाहिए। जहां न झूठ बोला जाता है, न ही झूठा व्यवहार किया जाता है वही लोकहित का साधक सत्यधर्म होता है। उत्तम सत्य धर्म हमें यही सिखाता है कि आत्मा की प्रकृति जानने के लिए सत्य आवश्यक है और इसके आधार पर ही परम आनंद मोक्ष को प्राप्त करना मुमकिन है। यदि अपने मन आत्मा को सरल और शुद्ध बना लें तो सत्य अपने आप ही आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष मयंक जैन, महामंत्री राहुल जैन, कोषाध्यक्ष शशांक जैन, मीडिया प्रभारी दीपक जैन, हर्षित जैन, राजीव जैन, शोभित जैन, प्रमोद जैन, नवीन जैन, विनोद,जैन, सचिन जैन, पंकज जैन, प्रिया जैन, भावना जैन, लीनाजैन, सारिका जैन, रुचिका जैन, अर्चना जैन, सोनिका जैन, शिल्पी जैन, एकता जैन,सोनिका जैन आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed