फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jain College became champion in Scout and Shri Ganga Sahay College's group became champion in Guide.

Agra News: स्काउट में जैन कॉलेज और गाइड में श्री गंगा सहाय कॉलेज की टोली बनी चैंपियन

Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jain College became champion in Scout and Shri Ganga Sahay College's group became champion in Guide.
जनपदीय स्काउट गाइड रैली के समापन पर मौजूद स्काउट गाइड। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के स्काउट प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय सर्वोत्तम कैडेट रैली का समापन हो गया। स्काउट वर्ग में जैन कॉलेज की टोली चैंपियन बनी वहीं गाइड में श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की टाेली चैंपियन बनी।
विज्ञापन

सर्वोत्तम कैडेट जनपदीय रैली स्काउट वर्ग में जैन इंटर कॉलेज करहल के आदित्य और रोहित डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजेश कुमार वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज ज्योंति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गाइड संवर्ग में दीक्षा शर्मा श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी प्रथम रहीं। देवकी कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी द्वितीय स्थान पर रहीं। स्काउट संवर्ग में जैन इंटर कॉलेज करहल एवं गाइड संवर्ग में श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की टोली चैंपियन बनीं। अंतिम दिन तंबू निर्माण कला एवं वर्दी का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के उपाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम यादव पूर्व जिला आयुक्त स्काउट ने की। संयोजिका सुमन यादव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान हर प्रसाद यादव पूर्व संस्था अध्यक्ष ,लीडर ट्रेनर डॉक्टर राधेश्याम गौड़, अनिल कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी ,अजय यादव अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद मैनपुरी , डॉ राघवेंद्र सिसोदिया, कंचन गौतम प्रधानाचार्य श्री मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज, प्रमोद दुबे बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed