फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jail police constable commits suicide in Nanihal, video goes viral

ननिहाल में जेल पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या, वीडियो वायरल किया

Wed, 16 Feb 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Jail police constable commits suicide in Nanihal, video goes viral
आगरा। मृत जेल पुलिस सिपाही ‌जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : Agra Dehat
खंदौली। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अर्जुन ननिहाल में जेल पुलिस के सिपाही जितेंद्र सिंह (26) ने मंगलवार को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले सिपाही ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें सिपाही ने अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना खंदौली के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि हाथरस के थाना सैपऊ के गांव रसगमा निवासी जितेंद्र सिंह जेल पुलिस में पांच महीने पहले ही भर्ती हुआ था। तैनाती बागपत जिला जेल में थी। वह कुछ दिन से अपने मामा अतर सिंह के यहां खंदौली के नगला अर्जुन में रह रहा था। मंगलवार की देर शाम जितेंद्र ने कमरे में बंद होकर चारपाई की रस्सी से गले में फंदा लगाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जितेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस वीडियो में जितेंद्र एक युवती का नाम ले रहा है। कह रहा कि युवती, उसके माता-पिता और भाई झुठे केस कराकर परेशान कर डाले हैं। इससे वह जान दे रहा है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार को जितेंद्र के मामा अतर सिंह अन्य कुछ लोगों के साथ युवती के परिजनों से विवाद के निस्तारण के लिए गए थे। तभी जितेंद्र ने खुदकुशी कर ली। शाम को घर आने पर घरवालों को इसकी जानकारी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। अभी घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed