फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jail on schoolgirl tampering

छात्रा से दोस्ती का बना रहा था दबाव, पकड़ा हाथ तो पहुंच गए जेल

Thu, 11 Oct 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Jail on schoolgirl tampering
छेड़छाड़

आगरा में दिनोंदिन छेड़छाड़ की आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। छात्रा भी घटना के विरोध में खुलकर सामने आने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला ताजगंज क्षेत्र में सामने आया। यहां पहले छात्रा ने दोस्ती करने से मना किया। छेड़छाड़ की, तो पुलिस को सूचना दी। आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

विज्ञापन

  
छात्रा 14 साल की है। वह ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली है। युवक उसके घर पास रहता है। वह छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा था। स्कूल आते-जाते पीछा करता था। मोबाइल से फोटो भी खींच लेता था। उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


मंगलवार को छात्रा स्कूल से लौट रही थी। तभी युवक ने उसे रोक लिया। दोस्ती का दबाव बनाया। उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो हाथ पकड़कर खींचने लगे। छात्रा किसी तरह युवक से बचकर घर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने परिजनों को बताया। उसकी मां ने मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने रात में आरोपी को पकड़ लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। वहीं थाना ताजगंज क्षेत्र के ही एक मोहल्ले में किशोरी से एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी। 


किशोरी बाजार से आ रही थी। तभी युवक मिल गया। वह किशोरी का पीछा करने लगा। अश्लील हरकत भी की। किशोरी ने परिजनों को बताया। इस पर किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed