{"_id":"5f4be24c8ebc3edd1871554a","slug":"jail-mainpuri-news-agr457085588","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार की महिलाओं को नहीं है किए पर पछतावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार की महिलाओं को नहीं है किए पर पछतावा
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव सिकंदरपुर में महिला व उसके प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने की घटना के बाद चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं, पुलिस नामजदों की तलाश कर रही है। पकड़े तीन आरोपी जेल भेज दिए हैं। रविवार को गांव में जांच करने पहुंची पुलिस ने लोगों के बयान लिए। इस दौरान महिला के परिवार व गांव की कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें अपने किए हुए पर कोई पछतावा नहीं है। गैर जाति के युवक से प्रेम संबंध होने से समाज में बदनामी हो रही थी।
गांव सिकंदरपुर निवासी गुरजीत कठेरिया के प्रेम संबंध गांव की ही रहने वाली एक बहेलिया जाति की विधवा से हो गए थे। आपसी सहमति से दोनों अपने बच्चों के साथ रह रहे थे। बीते शुक्रवार को दोनों जब घर पर थे, तभी महिला के ससुराल पक्ष के व कुछ ग्रामीण पहुंच गए और दोनों की पिटाई कर गांव के चौक पर बैठाकर सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोत दी थी।
गले में जूता-चप्पल की माला डालकर गांव में घुमाया था। पुलिस ने गुरजीत की तहरीर पर छह नामजद सहित 16 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सदर कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुजीत, शारदा पत्नी राजवीर और रेखा पत्नी अतर सिंह को जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। वहीं, रविवार को गांव में जाकर बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, गांव की एक वृद्धा का कहना था कि वह तो दोनों को आसपास के क्षेत्र में घुमाना चाहती थीं। लेकिन पुलिस के आने पर ऐसा नहीं कर सके। वहीं, महिला के परिवार की एक महिला का कहना था कि गैर जाति के युवक से प्रेम संबंध के चलते परिवार व समाज की बदनामी हो रही थी। इसी के चलते दोनों को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया।