फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jagner Case Police sent two accused to jail husband was picked up for questioning Wife consuming poison

जगनेर कांड: पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा है जेल, पूछताछ के लिए उठाया था पति; पत्नी ने जहर खाकर दे दी थी जान

Tue, 11 Apr 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 10:04 AM IST
सार

 जगनेर कांड में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Jagner Case Police sent two accused to jail husband was picked up for questioning Wife consuming poison
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर के नौनी गांव निवासी मनोज शर्मा को सरेंधी चौकी पर ले जाकर थर्ड डिग्री के मामले में पुलिस की जांच पूरी नहीं हो सकी है। एक दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है। पुलिसकर्मियों के नाम तक नहीं खोले गए, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


मनोज का कहना था कि चौकी पर सिपाहियों ने डंडे बरसाए थे। दो लाख रुपयों की मांग की थी। इस दौरान सिपाहियों के कहने पर रवि पचौरी ने पत्नी को फोन करके रुपये मांगे थे। तनाव में आकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दो आरोपी काकी परमार और प्रकाश में आए विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अभी मुख्य आरोपी रवि पचौरी फरार हैं।
विज्ञापन


परिजन का कहना है कि मुकदमे में काकी और रवि पचौरी को नामजद किया था। चार आरोपी अज्ञात थे। चौकी में पिटाई लगाई गई थी। गुर्गे ने रकम पुलिसकर्मियों के इशारे पर मांगी थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों के नाम अब तक नहीं खोले गए हैं, जबकि चार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: 'माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं..., कटवा दूंगा', तांत्रिक ने तीन और व्यापारियों से हड़पी रकम और जेवर

विवेचना है जारी

डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि चौकी पर पूछताछ और महिला के आत्महत्या के मामले में विवेचना जारी है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपी रवि पचौरी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed