UP: वंदे भारत एक्सप्रेस की वजह से बदला इन पांच ट्रेनों का समय, जानें कहां-कितने समय का है ठहराव
भारत में बनी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की वजह से पांच ट्रेनों का समय बदला गया है। देहरादून-उज्जैन, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें अब नए समय पर गंतव्य की ओर रवाना हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की वजह से पांच ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 14310 देहरादून-उज्जैन 11-12 अप्रैल को राजा की मंडी स्टेशन पर शाम 4:08 बजे आकर 4:10 बजे रवाना होगी। इससे पहले 4:02 पर आती थी और 4:04 पर रवाना होती थी। आगरा कैंट स्टेशन पर शाम 4:25 बजे आकर 4:30 बजे चलेगी। इससे पहले इसका समय 4:15 पर आगमन और 4:20 पर रवानगी थी।
निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस का समय
गाड़ी संख्या 1219 निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 12 अप्रैल को आगरा कैंट स्टेशन पर 4:40 पर आकर 4:45 बजे चलेगी। अभी तक 4:45 बजे आकर 4:50 बजे रवाना होती थी। गाड़ी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस 13 अप्रैल को आगरा कैंट स्टेशन पर 5:10 पर आकर 5:15 बजे रवाना होगी। अभी तक ये 5:05 बजे आकर 5:10 बजे जाती थी।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौत के बाद वृद्धा की लाश को कार में डालकर लाए, अंगूठे के निशान से संपत्ति का करा लिया वसीयतनाम...
इन ट्रेनों के भी समय में किया गया परिवर्तन
गाड़ी संख्या 16788 जम्मूतवी-तिरुनेल्वेली 13 अप्रैल को आगरा कैंट स्टेशन पर शाम 5:10 बजे आकर 5:15 पर प्रस्थान करेगी। इससे पहले 5:05 बजे आकर 5:10 बजे रवाना हो रही थी। गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर जंक्शन एक्सप्रेस 12 अप्रैल को आगरा कैंट स्टेशन पर अपराह्न 3:35 बजे आएगी, इसका यहां पांच मिनट का ठहराव है। इससे पहले 4:05 बजे आकर 4:10 बजे रवाना हो रही थी। राजा की मंडी स्टेशन पर यह ट्रेन 3:48 पर आकर 3:50 पर रवाना होगी। अभी तक इसका समय 4:18 पर आकर 4:20 का था।
ये भी पढ़ें - UP: घर के बाथरूम से निकला मगरमच्छ, खूंखार को देख कर अटकी सांसें, ऐसे थे दहशत भरे वो पल