{"_id":"6954a5f673c99c1b1b085228","slug":"jaggery-and-sesame-combo-turns-superfood-ahead-of-makar-sankranti-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गुड़ ऐसा कि मुंह में डालते ही घुल जाए...नाम गुलाब जामुन, जानें कितनी है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गुड़ ऐसा कि मुंह में डालते ही घुल जाए...नाम गुलाब जामुन, जानें कितनी है कीमत
Wed, 31 Dec 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 31 Dec 2025 09:56 AM IST
सार
ठंड बढ़ते ही मकर संक्राति से पहले गुड़ और तिल का व्यापार गर्म हो गया है। गुड़ 60 रुपये से 360 रुपये किलो तक बिक रहा है, वहीं तिल का भाव 160 रुपये किलो के आसपास है।
विज्ञापन
गुड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुड़ ऐसा कि मुंह में डालते ही घुल जाए... नाम है गुलाब जामुन। बाजार में यह अजवाइन कुल्फी के नाम से बिक रहा हैं। इसके अलावा खजूर गुड़, तिल-सोंठ, आम और गाजर का गुड़ से लेकर काला गुड़ एवं तिल का बाजार सर्दियों के मौसम में गर्म है।
पारा लुढ़कते ही गुड़ और तिल का मेल ‘सुपरफूड’ साबित हो रहा है। इसकी वजह है दोनों की गर्म तासीर। इसे खाने से सर्दियों में शरीर को प्राकृतिक गर्माहट मिलती है। मकर संक्राति से पहले ही गुड़ और तिल की मांग बढ़ गई है। मेवा में बादाम की मांग बढ़ने से भाव भी बढ़ गए हैं। ड्राई फ्रूटस व मसाला कारोबारी अशोक लालवानी ने बताया कि कलकत्ता से लेकर सहारनपुर तक का गुड़ उपलब्ध है।
सादा गुड़ 60 रुपये किलो है। खजूर का गुड़ 360 रुपये किलो। अजवाइन कुल्फी गुड़ 160 रुपये, पुराना गुढ़ 120 रुपये किलो है। तिल का भाव 160 रुपये किलो है। पिछले साल मकर संक्राति पर तिल 200 रुपये किलो था। गुड़ के भाव में कोई अंतर नहीं है। बादाम में 100 से 200 रुपये किलो तक तेजी है। 900 से 1000 रुपये किलो बादाम है। काली मिर्च 720 रुपये किलो है।