कोरोना के कारण तीर्थनगरी में नहीं निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा, 284 वर्ष में पहली बार हुआ ऐसा
- 284 वर्ष में पहली बार ऐसा होगा, जब तीर्थनगरी वृंदावन में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन में मंदिर श्री जगन्नाथ से प्रतिवर्ष धूमधाम से निकाली जाने वाली रथयात्रा इस बार नगर भ्रमण नहीं करेगी। कोरोना संक्रमण और शासन की गाइडलाइन के कारण यह फैसला लिया गया है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के विशेष कार्य अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शासन की गाइडलाइन और कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि अब मंदिर परिसर में ही भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के कार्यक्रम होंगे।
मंदिर परिसर में ही 23 जून को शाम करीब 4.30 बजे विशेष पूजन होगा। इसके बाद रथ में विराजमान होकर भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में ही भ्रमण करेंगे। बाहरी लोग और भक्तजन इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।
भक्तजन नहीं कर पाएंगे दर्शन
महंत ज्ञानप्रकाश पुरी के अनुसार सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन रथों में विराजमान भगवान के श्री विग्रह को मंदिर परिसर में ही विहार कराया जाएगा। भक्तों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सप्त देवालयों समेत अन्य कई मंदिरों में भी भगवान नगर यात्रा नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें:
योगमय हुई 'योगीराज' की धरती, भारतीय संस्कृति में रंगे विदेशी श्रद्धालु, अद्भुत हैं ये तस्वीरें
सूर्य ग्रहण: आस्था से सराबोर हुई तीर्थनगरी, कहीं हुआ हवन-पूजन तो कहीं भजन-कीर्तन