फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jagadguru and Mahamandaleshwar came face to face in the dispute over the birthplace of Tulsidas

Kasganj: तुलसीदास के जन्मस्थान के विवाद में आमने-सामने आए जगद्गुरु और महामंडलेश्वर, छिड़ी जुबानी जंग

Fri, 05 Aug 2022 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 10:57 PM IST
सार

चित्रकूट के जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा कि कामद परिक्रमा में नरहरि की गुफा है और यही स्थान सूकर क्षेत्र है।

विज्ञापन
Jagadguru and Mahamandaleshwar came face to face in the dispute over the birthplace of Tulsidas
तुलसीदास - फोटो : social media

विस्तार

कासगंज सोरोंजी में संत तुलसीदास के जन्मस्थान का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब चित्रकूट के जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा कि कामद परिक्रमा में नरहरि की गुफा है और यही स्थान सूकर क्षेत्र है। उन्हें सोशल मीडिया पर तीर्थ नगरी के लोग ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं जगद्गुरु के वीडियो पर काशी के कैलाश पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जगद्गुरु को पौराणिक तथ्यों को अलग तरह से प्रस्तुत न करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन

वीडियो में क्या बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य-

सोरों सोरों सोरों गोंडा मैं पुनि निज गुरु सन सुनी कथा सो सूकर खेत
कामद परिक्रमा में जहां नरहरि की गुफा है वहीं तुलसीदास ने राम कथा सुनी थी, वही सूकर खेत है आदि वराह वृहद मानव यहीं आया

क्या बोले महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषा नंद गिरी-

गजट ऑफ इंडिया में तुलसीदास को सोरों परगना अलीगंज का रहने वाला बताया गया, बाद में यहां से जाकर उन्होंने राजापुर बसाया।  महामंडलेश्वर ने कहा कि जगद्गुरु ने नेवराह पुराण एवं स्कंद पुराण का उपहास उड़ाया है। वराह पुराण में लिखा हुआ है- यंत्र भागीरथी गंगा मम सौकरवे स्थिता, तत्र संस्था च में देवि हृदयतास रसातला अर्थात देवी पृथ्वी कहती हैं जहां रसातल से निकालकर आपने मुझे स्थापित किया वही मेरा सूकर क्षेत्र है वहीं भागीरथी गंगा बहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed