{"_id":"693496b7aef9288e1a0d50fc","slug":"iti-teacher-missing-for-4-days-commotion-at-police-station-agra-news-c-364-1-ag11019-121933-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आईटीआई शिक्षिका 4 दिन से लापता, थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आईटीआई शिक्षिका 4 दिन से लापता, थाने पर हंगामा
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र से एक शिक्षिका चार दिनों से लापता है। शनिवार को परिजन ने कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर थाने पर एक घंटे तक हंगामा किया। पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली मैनपुरी निवासी लखन शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी पूजा शर्मा (32) की शादी 14 साल पहले कालिंदी विहार निवासी बृज किशोर से हुई थी। दोनों ही एत्मादपुर स्थित सरकारी आईटीआई कॉलेज में शिक्षक हैं। दोनों के एक बेटी पावनी 11 वर्ष और बेटा युग 3 वर्ष का है। आरोप है कि पूजा मंगलवार से लापता है। उसका मोबाइल फोन घर पर ही मिला है। जब परिजन ने संपर्क किया तो जेठ ने कॉल उठाया और कालेज में होने का जवाब दिया। शुक्रवार को आईटीआई जाकर जानकारी ली तो पता चला कि मंगलवार से पूजा नहीं पहुंची है। पति आराम से ड्यूटी कर रहा था। बेटी से बात नहीं होने पर ससुराल पहुंचे तो पूजा के लापता होने की जानकारी मिली। उन्हें बच्चों से मिलने तक नहीं दिया गया। पति ने कहा पुलिस के पास जाने से पहले उसकी लाश ढूंढ लो।
उन्होंने शक जताया कि पूजा की हत्या कर दी गई है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश की जा रही है।