{"_id":"5f390c648ebc3e6d025093e5","slug":"iti-student-found-died-in-farm-falimy-blams-murder-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः मक्का के खेत में मिला आईटीआई छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः मक्का के खेत में मिला आईटीआई छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 16 Aug 2020 04:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Aug 2020 04:07 PM IST
सार
घर से बाल कटवाने के लिए निकला था युवक, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
भानुप्रताप की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दिन पूर्व लापता हुए आईटीआई छात्र का शव शनिवार की शाम मक्का के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। घटना को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को युवक बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव करुआमई नगरिया निवासी इंद्रपाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र भानुप्रताप उर्फ बीपी यादव आईटीआई का छात्र था। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह घर से गांव अठलकड़ा बाल कटवाने की बात कहकर निकला था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।
तलाश शुरू की गई तो उसकी साइकिल अठलकडा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर खड़ी मिली। गृहस्वामी ने बताया कि साइकिल खड़ी करने के बाद भानु बिना बताए कहीं चला गया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इसके चलते परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत थे।

देर शाम तक कोई पता न लगने के बाद परिजनों की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इस बीच परिजन लगातार तलाश करते रहे। शनिवार की शाम करीब पांच बजे भानु का शव गांव मोहब्बतपुर जाने वाले मार्ग पर ग्रीश कुमार के मक्का के खेत में पड़ा मिला।
मृतक के शरीर व सिर में चोट के निशान थे। सूचना मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई, लेकिन किसी से रंजिश की बात से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता इंद्रपाल की ओर से मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराए जाने की तहरीर दी गई। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।