फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ITI Admission 2026: Apply or Change Trade and Institute Options Till August 15

ITI Admission 2026: छात्रों के लिए बड़ा मौका, प्रवेश के लिए 15 अगस्त तक आवेदन; ट्रेड बदलने की भी सुविधा

Wed, 12 Aug 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 09:57 AM IST
सार

सत्र 2026-27 में आईटीआई प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन, पंजीकरण और संस्थान या ट्रेड का विकल्प बदलने का एक और मौका दिया गया है।
 

विज्ञापन
ITI Admission 2026: Apply or Change Trade and Institute Options Till August 15
आईटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन और विकल्प बदलने का एक और मौका दिया गया है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) पोर्टल पर 9 से 12 अगस्त तक प्रक्रिया के बाद नवीन ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण और संस्थान अथवा व्यवसाय (ट्रेड) के विकल्प में परिवर्तन के लिए 15 अगस्त की रात 12 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया में प्रदेश के राजकीय व निजी आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों के साथ टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों तथा पीपीपी मॉडल पर संचालित राजकीय संस्थानों के व्यवसायों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर आवेदन, पंजीकरण और विकल्प परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध कराई है। जेडी संजय सागर ने बताया कि अभ्यर्थी 15 अगस्त की रात 12 बजे तक आवेदन, पंजीकरण या विकल्प परिवर्तन कर सकते हैं। इसके बाद माैका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed