{"_id":"5ba7bfe0867a557e8327c9dd","slug":"itbp-jawan-dead-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल सेना के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल सेना के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी जवान की विदाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में हादसे में घायल हुए आईटीवीपी के जवान की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में जवान को साथियों ने राजकीय सम्मान देते हुए उसे अंतिम विदाई दी। जानकारी पाकर आस पास क्षेत्र के लोग भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना सकीट क्षेत्र के गांव दत्तपुर निवासी विजय प्रताप (28) पुत्र कैलाश चन्द्र आईटीवीपी में सैनिक था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी बरेली सेक्टर में थी। जहां से 13 अगस्त को वह छुट्टी लेकर घर आया था। इसके बाद अगले दिन वह मैनपुरी बुलेट बाइक से गया था। उसी समय टेंपो की चपेट में आकर वह घायल हो गया था। जिसका परिजन और सैनिक दिल्ली अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन
उपचार के दौरान सैनिक ने दम तोड़ दिया। जिसे सेना के जवान गांव लाए। जहां शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में सेना के जवानों ने सैनिक को राजकीय सम्मान देते हुए अंतिम विदाई दी। इस मौके पर परिजनों ने बताया कि सैनिक पांच भाईयों में बड़ा था। जिसके दो बेटी है।
विज्ञापन