फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It worked to our Campaign, won Agra

रंग लाई अपने हक की  मुहिम, जीत गया आगरा

Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
It worked to our Campaign, won Agra
airport
आजादी के पहले जो शहर देश की विमान सेवा के नक्शे पर था, वह 60 साल से इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आवाज उठाता रहा, लेकिन दशकों पुरानी यह मुहिम अब रंग लाई और आगरा को उसका हक देने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार तैयार हुई। 
विज्ञापन

राज्य सरकार ने 22 दिन पहले आगरा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सैफई ले जाने का आदेश नागरिक उड्डयन सचिव को जारी किया और उसके बाद से ही हर दिन शहर के लोगों की आवाज को अमर उजाला ने न केवल धार दी, बल्कि सत्ता के कानों तक पहुंचाया। शहर के लोगों का संघर्ष रंग लाया और न केवल प्रदेश सरकार, बल्कि केंद्र सरकार को भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आगरा के नाम का एलान करना पड़ा। यह आगरा की जीत है।
विज्ञापन



राज्य और केंद्र सरकार तक आगरा की आवाज को पहुंचाने के लिए अमर उजाला का शुक्रिया। हमेशा की तरह शहर की आवाज बनकर अमर उजाला ने बड़ी उपलब्धि हासिल कराने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहलाद अग्रवाल
अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चेंबर

शहर की आवाज को अमर उजाला ने जिस ढंग से उठाया, यह उसी का नतीजा है। लोगों का संघर्ष रंग लाया है और जल्द ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना पूरा होगा।
पूरन डावर
अध्यक्ष, एफमेक

60 साल से जिस एयरपोर्ट को मांग रहे थे, वह अमर उजाला के सहयोग से आगरा को मिला है। पर्यटन के लिए यह कदम बूम साबित होगा, थैंक्स अमर उजाला।
राकेश चौहान
अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसो.

पर्यटन के 6 लाख लोगों की आवाज को अमर उजाला ने सत्ता तक पहुंचाया, उसी का यह असर है कि महज 20 दिन में ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए तारीख तक तय कर दी गई।
संदीप अरोड़ा
अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन

एयरपोर्ट शहर के युवाओं, पर्यटन उद्योग, जूता उद्योग के साथ कारोबारियों की जरूरत है। हर वर्ग, हर संगठन की आवाज को अमर उजाला ने अंजाम तक पहुंचाया है।
मनीष अग्रवाल
पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चेंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed