फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It was the SP that gave respect to the Nishad community.

Agra News: सपा ने ही दिया निषाद समाज को सम्मान

Sat, 12 Sep 2026 01:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
It was the SP that gave respect to the Nishad community.
बाह: पीडीए की चौपाल में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद क
बाह। जैतपुर में शुक्रवार को आयोजित पीडीए की चौपाल में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने गोंडा में कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के मंत्री संजय निषाद के साथ सपाइयों को इंसाफ के लिए धरने पर बैठना पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में जंगलराज है। सवाल किया कि विनोद साहनी के हत्यारोपियों की गाड़ी क्यों नहीं पलटी? घरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? कानून व्यवस्था चौपट है। उन्होंने पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी का जिक्र कर कहा कि सपा ने न सिर्फ उनको रिहा कराया, वरन दो बार सांसद बनाया। कहा कि सपा ने निषाद समाज को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि सपा की सरकार बनते ही बाह को जिला बनाया जाएगा। उन्होंने सपाइयों से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। चौपाल में सपा के जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने जिले की तथा जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, मुकेश बरुआ ने स्थानीय समस्याओं को उठाया और सरकार बनने पर समाधान का संकल्प व्यक्त किया। चौपाल के संयोजक रोहित राजपूत, अध्यक्षता बेताल सिंह वर्मा तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे। इस दाैरान संतोष पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, श्रीकृष्ण वर्मा, राजेश यादव, मुकेश बरुआ, राजेश कुमार, हरीश्चन्द्र निषाद, अंशूरानी निषाद, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

=======================================



चढ़ावा चोरी करने वालों को बचा रही सरकार : विशंभर प्रसाद निषाद
- चौपाल के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि अपराध के नाम पर ब्राह्मणों को गोली मारी जा रही है। उनकी कार पलटी जा रही है। उन्होंने अरोप लगाया कि डीजल पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट से गाड़ियों के इंजन खराब करने का काम किया है। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि चोरी करने वाले भाजपा के अपने हैं। सीबीआई जांच हो तो दूध का दूध, पानी का पानी साफ हो जाए। विकास के नाम पर उन्होंने केंद्र सरकार पर देश अडानी और अंबानी के हवाले करने का आरोप लगाया। प्रदेश सरकार और भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है जो प्रदेश को विकास की ओर ले गया हो। सरकार ने सिर्फ अखिलेश यादव सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का काम किया है। नौकरियों में पक्षपात का आरोप भी लगाया। कहा कि अपने लोगों को भर्ती किया जा रहा है। लाल टोपी, सपा का झंडा समझो गाड़ी में गुंडा सवाल पर असहज हुए विशंभर प्रसाद निषाद ने आरोप को अनर्गल बताते हुए प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था का मखौल उड़ाए जाने का आराेप जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed