{"_id":"6a9f27a95f1667f5e4026ce7","slug":"it-was-the-brother-not-the-police-who-caught-the-driver-agra-news-c-364-1-ag11019-133916-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस नहीं, भाई ने चालक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस नहीं, भाई ने चालक को पकड़ा
Tue, 08 Sep 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
आगरा। भाई की मौत के जिम्मेदार ऑटो चालक को मृतक के भाई दीपक ने सोमवार को पकड़ा और सदर पुलिस के हवाले किया। उनका आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपी पकड़ा नहीं जा रहा था। बता दें, थाना सदर क्षेत्र में 15 अगस्त को नगर निगम में निजी कंपनी की ओर से सफाईकर्मी रवि कठेरिया को ऑटो चालक इरशाद ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। हादसे में रवि की मौत हो गई थी। इस मामले में वाल्मीकि समाज के नेता गौरव वाल्मीकि ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन