{"_id":"64ca9023486e89641202a27b","slug":"it-was-drizzling-throughout-the-day-the-humidity-bothered-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-2104-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिनभर होती रही बूंदाबांदी, उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिनभर होती रही बूंदाबांदी, उमस ने किया परेशान
Wed, 02 Aug 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
दिनभर होती रही बूंदाबांदी, उमस ने किया परेशान
मैनपुरी। बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। कई बार रुक-रुककर बूंदाबांदी भी होती रही। इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। लोग उमस के चलते पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
बीते दो दिनों से तेज धूप के कारण लोग परेशान थे। बुधवार को सुबह हुई तो आसमान में बादल छाए हुए थे। कुछ देर तो मौसम ठीक रहा, लेकिन नौ बजे तक बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ ही उमस ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। पूरे दिन बूंदाबांदी तो जारी रही, लेकिन गर्मी से भी राहत नहीं मिल सकी। लोग राहत पाने के लिए पंखे और कूलर का सहारा लिए नजर आया। लोगों को तेज बारिश की उम्मीद थी, ताकि गर्मी से उन्हें राहत मिल सके। लेकिन उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी बारिश होने की आशंका है।
बिजली कटौती ने किया परेशान
विद्युत निगम की लापरवाही गर्मी में लोगों के लिए परेशानी बन रही है। हाल ये है कि शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती ने लोगों का सुकुन छीन लिया है। थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली जाने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। लोग जब कारण जानने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन करते हैं तो वे फोन भी नहीं उठाते हैं।