Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It was a camel of the Balattar breed that nurtured the love of Dhola and Maru.

Agra News: बालत्तर नस्ल के ऊंट ने परवान चढ़ाया था ढोला-मारू का प्यार

Tue, 10 Nov 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
It was a camel of the Balattar breed that nurtured the love of Dhola and Maru.
बाह: बटेश्वर मेला की शान रहा बालत्तर ऊंट श्याम
बाह। बटेश्वर मेले में बालत्तर नस्ल का ऊंट श्याम आकर्षण का केंद्र रहा। ग्यारहवीं सदी की राजस्थानी लोक कथा में वर्णित ढोला-मारू के प्रेम को परवान चढ़ाने में भी इसका जिक्र आता है। दौसा, राजस्थान के राहुल अपने 9 ऊंटों के साथ में में आए थे, जिनमें बालत्तर, सांचोर और नागोर नस्ल मवेशी भी शामिल थे।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि 11 महीने का श्याम दिखने में आकर्षक है। यह रेगिस्तान में घोड़े से भी तेज दौड़ने और ऊंची चढ़ाई करने में माहिर है। बालत्तर नस्ल के ऊंट की काठी ऊंची और मुंह पतला होता है। सोमवार को राहुल ने अपने बालत्तर ऊंट श्याम को 45 हजार रुपये में बेच दिया और वापस लौट गए।
विज्ञापन

ये है ढोला-मारू की प्रेम कथा
राजस्थानी लोक कथा के अनुसार नरवर के राजा नल के पुत्र साल्ह कुमार (ढोला) और बीकानेर के पंवार राजा पिंगल की पुत्री मारू का बचपन में विवाह हुआ था। गौना न होने पर वयस्क ढोला का दूसरा विवाह मालवणी से हो गया। मारू के इंतजार की जानकारी मिलने पर ढोला बालत्तर नस्ल के ऊंट से उससे मिलने पहुंचा। लौटते समय उमर सूमरा ने घोड़े से उनका पीछा किया, लेकिन ऊंट की तेज गति के कारण उन्हें पकड़ नहीं पाया। इस प्रकार उनका प्रेम परवान चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed