फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It rained on the second day as well, waterlogging at places

दूसरे दिन भी झमाझम हुई बारिश, जगह-जगह जलभराव

Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
It rained on the second day as well, waterlogging at places
टूंडला के गांव टीकरी में पंचायत भवन के सामने भरा बरसात का पानी - फोटो : TUNDLA
टूंडला। शनिवार मध्यरात्रि तक हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार शाम को भी झमाझम बारिश हुई। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशान झेलनी पड़ी। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को रात आठ बजे से शुरू हुई बारिश मध्यरात्रि एक बजे तक होती रही। लगातार हुई बारिश से सड़कों, निचले क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। रविवार लोग सोकर उठे तो जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे के बाद ही निकली तेज धूप ने लोगों को उमस भरी गर्मी से हाल-बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद आसमान में एक बार फिर बादल छा गए। शाम साढ़े पांच बजे करीब फिर से बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से नगर के न्यू शिवनगर, कच्चा टूंडला, न्यू रेलवे कालोनी मार्ग, प्रसाद सिनेमा, तेल मिलरोड, शिवपुरी कॉलोनी में जलभराव से लोगों को अवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed