{"_id":"592538024f1c1be45b5360a4","slug":"it-raid-on-the-paternal-house-of-ias-vimal-kumar-sharma-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने घेरा आईएएस विमल कुमार शर्मा का पैतृक आवास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग ने घेरा आईएएस विमल कुमार शर्मा का पैतृक आवास
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 24 May 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
आईएएस विमल कुमार शर्मा का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा अथॉरिटी के एडीशनल सीईओ आईएएस विमल कुमार शर्मा के मैनपुरी स्थित मूल निवास पर भी आयकर विभाग की टीमें पहुंच गईं हैं। यहां पुलिस ने उनके पुश्तैनी मकान को चारों ओर से घेर लिया है। अंदर आयकर अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।
बता दें कि आईएएस विमल कुमार शर्मा का पैतृक आवास मैनपुरी के भोगांव कस्बा में छोटा बाजार नामक क्षेत्र में है। बुधवार को सुबह आठ बजे ही करीब छह पुलिस की गाड़ियां उनके मकान पर पहुंच गईं। यहां आयकर विभाग के करीब 25 अधिकारियों ने सर्च शुरू की।
बता दें कि विमल कुमार शर्मा फिरोजाबाद में भी छह फरवरी 2014 से 24 मार्च 2014 तक डीएम के पद पर तैनात रह चुके हैं। वे गाजियाबाद में भी डीएम रहे। वर्तमान में नोएडा प्राधिकरण के एडीशनल सीईओ के पद पर तैनात हैं। भोगांव जैसे छोटे से कस्बे में आईएएस अधिकारी के घर आईटी रेड से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं यहां लोगों को उनकी पत्नी और मेरठ की आरटीओ ममता शर्मा के यहां भी छापेमारी की जानकारी मिली। इसके बाद आईएएस के गृह नगर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अभी आयकर विभाग की टीम उनके मकान पर कार्रवाई कर रही हैं।