फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   issue the notice for 17 calleges

शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र न भरने पर 17 कॉलेजों को नोटिस

Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
issue the notice for 17 calleges
मैनपुरी। विभागीय निर्देशों के बाद भी कॉलेज संचालक जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र भरने में रूचि नहीं ले रहे हैं। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने सोमवार को करहल विकास खंड की समीक्षा की। समीक्षा के बाद पाया कि विकास खंड के 17 कॉलेजों ने अब तक शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र नहीं भरे हैं। प्रभारी डीआईओएस ने इन कॉलेजों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि शीघ्र प्रपत्र भरें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चार जून तक जिले के सभी कॉलेज संचालकों को जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए गए थे लेकिन करहल विकास खंड के 17 कॉलेजों ने निश्चित तिथि तक डाटा अपलोड नहीं किया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने सोमवार को करहल विकास खंड की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पता चला कि करहल विकास खंड के 17 कॉलेजों ने अभी तक जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्रों का डाटा फीड नहीं किया है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन कॉलेजों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि वे शीघ्र डाटा फीड कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके कॉलेज के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

-------
जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र की फीडिंग अति आवश्यक है। करहल विकास खंड के 17 कॉलेजों ने अभी तक शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र फीड नहीं किए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे शीघ्र फीडिंग का कार्य पूरा करें। -नाजर सिंह यादव प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed