{"_id":"5e3068028ebc3e4b39636273","slug":"ishan-river-mainpuri-news-agr4268521191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशन से जुड़ा लोगों का नाता तो संवरने लगी नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईशन से जुड़ा लोगों का नाता तो संवरने लगी नदी
विज्ञापन
ईशन नदी पुल पर पटरी की सफाई करती जेसीबी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में अपना अस्तित्व खो रही ईशन नदी को फिर से पुनर्जीवन देने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने हमारा बचपन, हमारी नदी ईशन नदी अभियान की शुरूआत की है। पहले चरण में पुल के आसपास सफाई का कार्य चल रहा है। वहीं नदी में पानी पहुंचाए जाने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
ईशन नदी पर बने पुलों के आसपास 50 मीटर तक पटरियों के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। वहीं नदी में अधिक से अधिक पानी पहुंचाने के लिए रजबहा और नालों को भी जोड़ा जा रहा है। मंगलवार को शहर के बीचों-बीच ईशन नदी पुल के पास पटरियों की सफाई का काम दिन भर चलता रहा। एसडीएम रजनीकांत पांडेय ने अपनी देखरेख में ये कार्य कराया। पूरे दिन नदी पर दोनों और काम चलता रहा।
वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने भी इस अभियान के तहत काम शुरू कर दिया। उन्होंने विकास खंड घिरोर के गनला बंशी से ईशन नदी तक बंद हो चुके नाले की खोदाई कराई। डीपीआरओ ने खुद अपने सामने नाले की खुदाई कराने के बाद ईशन में पानी छुड़वाया। इससे पूर्व नसीरपुर से नाला की खोदाई करवाकर नदी में पानी छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने सभी सचिवों से अपने-अपने क्षेत्र में बंद पड़े नालों को साफ कराने व ईशन नदी के संरक्षण के निर्देश दिए हैं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने भी पंचायत राज विभाग की पहल को सराहा। इस दौरान प्रधान सुमन देवी, पंचायत सचिव राजेश सिंह, लेखपाल राहुल यादव, अजित प्रताप सिंह, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।