फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ISBT station design changed, FOB to bus stand

Agra Metro: आईएसबीटी स्टेशन का बदला जा रहा डिजाइन, बस अड्डे तक बनेगा एफओबी...मेट्रो से सफर होगा आसान

Sat, 17 Jan 2026 12:30 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 12:30 PM IST
सार

आगरा मेट्रो के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। अब आईएसबीटी स्टेशन का डिजाइन बदला जा रहा है। यहां से फुट ओवर ब्रिज तैयार किया जाएगा, जो बस अड्डे तक होगा। 

विज्ञापन
ISBT station design changed, FOB to bus stand
110, आईएसबीटी स्टेशन पर कार्य करते कर्मचारी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आईएसबीटी स्टेशन की डिजाइन बदल दी है। इस पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को बस अड्डे तक बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। मार्च के अंत तक आईएसबीटी तक ट्रैक का कार्य पूरा हो जाएगा और मेट्रो संचालन आरबीएस तक होने लगेगा।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आईएसबीटी स्टेशन पर मेट्रो का स्टॉपेज बनाया जाएगा।

इस स्टेशन की डिजाइन बदलते हुए एफओबी को बस अड्डे तक बनवा रहे हैं। पहले ये मेट्रो स्टेशन तक ही सीमित था। इस एफओबी से हाईवे को भी पार कर सकेंगे। एफओबी बनने से यात्री बस अड्डे से सीधे मेट्रो स्टेशन पर पहुंच सकेंगे। जिन यात्रियों को बस पकड़नी होगी, उनके लिए भी सुविधा हो जाएगी। दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी और 14 स्टेशन हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रैक बन रहा है। इसका कार्य 70 फीसदी पूरा हो गया है। जून में इस पर भी मेट्रो का ट्रायल शुरू कर देंगे। अगस्त तक यहां भी मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है। इसकी दूरी 14 किमी है और 13 स्टेशन हैं। ये दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसमें मार्च तक आईएसबीटी तक ट्रैक बन जाएगा। इसके लिए ट्रायल शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed