फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ISBT metro station construction speeded up Delhi highway's service road was closed

Agra: आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का निर्माण हुआ तेज, दिल्ली हाईवे का सर्विस रोड किया गया बंद, ऐसे गुजरेंगे वाहन

Tue, 26 Aug 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 10:16 AM IST
सार

आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के निर्माण का कार्य तेज कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली हाईवे का सर्विस रोड बंद कर दिया है।  इसी कॉरिडोर के चार भूमिगत स्टेशन भी बन गए हैं। 

विज्ञापन
ISBT metro station construction speeded up Delhi highway's service road was closed
मेट्रो स्टेशन का निर्माण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर के आईएसबीटी एलिवेटेड स्टेशन का कार्य तेज कर दिया है। आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का निर्माण 30 फीसदी हो गया है। कार्य में और तेजी लाने के लिए सर्विस रोड बंद कर दी गई है। इसी कॉरिडोर के चार भूमिगत स्टेशन भी बन गए हैं। 
विज्ञापन

 

अक्तूबर से आरबीएस तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताजपूर्वी से सिकंदरा तक बनेगा। अभी ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस भूमिगत स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। इसमें सिविल कार्य चल रहा है, जो सितंबर तक पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर से ताजपूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इसके आगे पहले काॅरिडोर के अंतिम तीन स्टेशनों आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा के लिए ट्रैक निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें आईएसटीबी स्टेशन का निर्माण अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

आईएसबीटी स्टेशन के निर्माण के लिए हाईवे की सर्विस रोड बंद कर दी गई है। इसके अगले दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा का निर्माण मार्च 2026 में पूरा होने के बाद अप्रैल से ताजपूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो चलने लगेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed