फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Iron girders melted in the fire in the market

Agra News: मार्केट में लगी आग में पिघले लोहे के गर्डर

Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Iron girders melted in the fire in the market
सरावल में आग लगने से जला दुकान में रखा सामान । संवाद
सरावल (कासगंज)। दाता मार्केट में आग लगने की जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। हर कोई आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटा रहा। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मार्केट में स्थित भवनों में लगे लोहे के गर्डर भी पिघल गए। वहीं, एक भवन का काफी हिस्सा गिर गया।जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए थे, लेकिन आग की तेज लपटों पर काबू पाना हर किसी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। वे सबमर्सिबल और पंप से पानी खींचकर आग बुझाने में जुटे रहे। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। इस बीच दमकल की गाड़ी का पानी खत्म हो गया तो कस्बे से ही पुन: गाड़ी में पानी भरा गया। लोगों ने बताया कि पांच बार दमकल की गाड़ी में पानी भरा गया और आग पर जैसे-तैसे काबू हो पाया। आग की लपटें तो शांत होने के कई घंटे बाद तक घटना स्थल पर धुआं उठता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed