{"_id":"36f0178d40cdae78c98d2cfbc1b66884","slug":"iradtnagr-petrol-pump-workers-shot-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरादतनगर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गोली मारी, लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरादतनगर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गोली मारी, लूट
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Feb 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौंधना हरी नगर स्थित पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने दो सेल्समैन को गोलियां मारकर घायल करने के बाद लूटपाट की। कैशियर ने खेतों में छुपकर जान बचाई। ग्रामीणों के घेराबंदी करने पर बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। कई घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पंप कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया।
आगरा निवासी शैलेंद्र कुमार का इरादतनगर में करौंधना-हरीनगर रोड पर मां दुर्गे फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। पंप कर्मियों ने बताया कि बुधवार को रात ड्यूटी पर कैशियर राजपाल, इटावा निवासी सेल्समैन शिवमंगल और एटा के अनूप थे। रात तकरीबन नौ बजे अपाचे बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने शिवमंगल से एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया। जब शिवमंगल ने पैसे मांगे तो बाइक सवारों ने धमकाया और एक ने पिस्टल निकाल कर सेल्समैन के हाथ से कैश लूट लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। ये देखकर केबिन में बैठा कैशियर राजपाल पंप में मौजूद कैश लेकर खेतों की ओर भाग निकला। बदमाशों ने शिवमंगल के पैर में गोली मारी और दूसरी गोली अनूप को लगी। दोनों सेल्समैन भी शोर मचाते हुए सड़क पर पहुंच गए। इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण पेट्रोल पंप की ओर दौड़े तो बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की। गांव में दहशत फैल गई। काफी देर तक ग्रामीण मौके पर आने का साहस नहीं जुटा सके। कैशियर ने एसओ को फोन मिलाया तो सीयूजी नंबर बंद मिला। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। कैशियर ने बताया कि बदमाश तकरीबन दस हजार रुपये लूट ले गए। कई घंटे बाद सीओ खेरागढ़ सलमान ताज पाटिल पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल पंप कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।