फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPS Rajiv Krishna becomes the new permanent DGP of UP

UP: यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, उनके बारे में स्पष्ट रूप से जान लें ये बातें; पुलिस को बनाया हाईटेक

Sun, 31 May 2026 05:29 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 05:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के नए स्थायी डीजीपी के रूप में आईपीएस राजीव कृष्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। आगरा जोन के एडीजी रहते हुए उन्होंने ऑपरेशन पहचान ऐप और तकनीक आधारित पुलिसिंग से अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की थी।
 

विज्ञापन
IPS Rajiv Krishna becomes the new permanent DGP of UP
डीजीपी राजीव कृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नए स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईपीएस राजीव कृष्ण होंगे। उन्होंने आगरा जोन के एडीजी पद पर रहते हुए तकनीकी और जागरूकता से अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसा था। ऑपरेशन पहचान एप से पुलिस को हाईटेक बनाया। साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस को तैयार भी किया।
विज्ञापन

फरवरी 2021 में आईपीएस राजीव कृष्ण आगरा जोन के एडीजी थे। उन्होंने अपने कार्यालय में तैनात सिपाही मोहित कुमार की मदद से ऑपरेशन पहचान एप बनवाया। सिपाही एमसीए किए है। जो एप बना वह अब भी पुलिस के लिए मददगार है। एप के माध्यम से अपराधियों का सत्यापन कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की आईडी बनाई गई थीं। अपराध में शामिल आरोपी क्या कर रहे हैं? कहां रह रहे हैं? किसी नए अपराध में शामिल तो नहीं हुए? घर में काैन काैन लोग हैं? रिश्तेदार काैन और कहां के रहने वाले हैं? अपराधी और परिजन की फोटो तक अपलोड कर रिकाॅर्ड बनाया जाने लगा।
विज्ञापन

पहचान एप में यह सब अपलोड होते ही पुलिस को एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिल जाती है। इसे संबंधित अधिकारी भी सत्यापित करते हैं। मालखाने भी इसी एप के माध्यम से हाईटेक हो गए। इसमें जोन के थानों के माल मुकदमाती को एप में दर्ज किया गया। इसका फायदा यह हुआ कि केस से संबंधित माल की जानकारी कुछ ही सेकंड में उपलब्ध हो जाती है। यह एप जोन के लिए पुलिसकर्मियों का मददगार बना हुआ है। आगरा में हुई पहल को मुरादाबाद रेंज और फतेहपुर में लागू किया गया था।

मिशन शक्ति और एंटी रोमियो दस्ता की निगरानी में कारगर
आपरेशन पहचान एप के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान भी चलाया गया। महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग क्षेत्र में जाकर महिलाओं को जागरूक करती थीं। एप से उनकी लोकेशन आ जाती है। इससे सत्यापन कार्य भी पारदर्शिता के साथ होने लगा। एंटी रोमियो स्क्वायड की कार्यशैली, गुमशुदा और बरामद लोगों की जानकारी भी इसी एप पर दर्ज की जाती है।

गांव-गांव जनता को किया जागरूक
आईपीएस राजीव कृष्ण ने आगरा जोन में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सबसे पहले अपनी पुलिस को ही तैयार किया। पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में प्रशिक्षण दिलाया। एक्सपर्ट के माध्यम से ऑनलाइन कार्यशालाएं आयोजित कीं। जनता को भी जागरूक किया, जिससे वह साइबर अपराध का शिकार होने से बच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed