फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPS ajay shankar rai Line Hazir Sho and Munshi of Kura Police Station Mainpui

मैनपुरीः थानाध्यक्ष व मुंशी ने एसपी को किया गुमराह, अफसर ने किया लाइन हाजिर

Tue, 27 Aug 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
IPS ajay shankar rai Line Hazir Sho and Munshi of Kura Police Station Mainpui
मैनपुरी के एसपी अजय शंकर राय - फोटो : अमर उजाला
एसपी को गुमराह करने का खामियाजा थानाध्यक्ष और मुंशी को भुगतना पड़ा। गलत लोकेशन देने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से एसओ कुर्रा और थाने के मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मी सतर्क हो गए हैं। 
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय ने शनिवार को रात एक एप की मदद से जिले भर के थानाध्यक्षों की लोकेशन को चेक किया। इस बीच उन्होंने थानाध्यक्षों से उनकी लोकेशन को जाना। एसओ कुर्रा रूपेश कुमार से जब उनकी लोकेशन के बारे में पूछा तो उन्होंने तखरऊ पुल की लोकेशन बताई। 
विज्ञापन


जब एप पर जांचा तो उनकी लोकेशन थाने में ही निकली। फोन मिलाया तो वह भी नहीं उठा। वहीं थाने के मुंशी पवन चौधरी की ओर से भी भ्रामक जानकारी दी गई। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसओ व मुंशी को लाइन हाजिर दिया। एसपी की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed