फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wife tells about brutality of her up police sub inspector husband posted in SOG

UP: लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई...फिर ऐसी हरकतें, पत्नी ने बताई दरोगा पति की हैवानियत; SOG में है तैनात

Mon, 31 Mar 2025 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 02:42 PM IST
सार

11 साल की मासूम बेटी और चहरे पर थकान ये वो महिला है, जो दरोगा पति से प्रताड़ित है। पीड़िता ने बताया कि पति एसओजी प्रभारी हैं। पति ने उसे बेटी के साथ घर से निकाल दिया है। 
 

विज्ञापन
Wife tells about brutality of her up police sub inspector husband posted in SOG
दरोगा की पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनाता एसओजी प्रभारी की पत्नी के आरोप सुन हैरान रह जाएंगे। पीड़िता ने बताया कि दरोगा पति लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई करता है। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। अब उसे साथ रखने के लिए भी तैयार नहीं है। उसे केस में फंसाने की धमकी देता है। पीड़िता 11 साल की बेटी के साथ न्याय की गुहार लगाने एसएसपी के पास पहुंची। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या...लाश पर इसलिए खूब बहाए आंसू, सच सुनकर पुलिस भी हिल गई
विज्ञापन



 

मारपीट कर पति ने घर से निकाला
पीड़िता ने बताया कि पति का नाम श्रवण कुमार निगम हैं, जो वर्तमान में एटा एसओजी के प्रभारी हैं। उसने बताया कि पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। 11 साल की बेटी के साथ वो दर-दर की ठोंकरे खाने के लिए मजबूर है। इतना ही नहीं पति उसे वर्दी की धोंस देकर फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी देते हैं। 

ये भी पढ़ें -  UP: श्रीनगर की MBBS छात्रा के फोटो और रील कर दी वायरल, बैचमेट की करतूत से उड़े होश; पुलिस को सुनाई आपबीती
 

एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में पति ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने शिकायत की, तो पति को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद पति को फिर से बहाल कर दिया गया। इसके बाद से पति ने उसका फिर से उत्पीड़न शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले में अभी अधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -  रूफटॉप में बवाल: गर्लफ्रेंड संग आए जूता कारोबारी के बेटे ने दो दोस्तों को पीटा, फिर तानी पिस्टल...मचा हड़कंप


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed