फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Murdered mother-in-law with lover shed tears on the dead body police too were shocked to hear truth

UP: प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या...लाश पर इसलिए खूब बहाए आंसू, सच सुनकर पुलिस भी हिल गई

Mon, 31 Mar 2025 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 02:06 PM IST
सार

सास की मौत पर आंसू  बहाने वाली बहू का सच सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। जिसे घरवाले और पुलिस स्वाभाविक मौत मान रहे थे, वो हत्या निकली। बहू ने ही प्रेमी संग मिलकर सास को मार दिया।

विज्ञापन
Murdered mother-in-law with lover shed tears on the dead body police too were shocked to hear truth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में दो महीने पहले बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में आरोपी बहू और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कॉल डिटेल रिपोर्ट और ऑडियो दो अहम साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे। जिसके आधार पर दोनों को जेल भेजा गया। परिजनों ने बुजुर्ग महिला की स्वाभाविक मौत मानकर पोस्टमार्टम नहीं कराया था। आईजी के आदेश पर मक्खनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  अभिवावक ध्यान दें: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, किताब और यूनिफॉर्म को लेकर जारी किए नए निर्देश
विज्ञापन



 

घर में मिली थी लाश
मक्खनपुर के नगला तुरकिया निवासी किरण देवी का 14 जनवरी की सुबह घर में शव मिला था। परिजनों ने स्वाभाविक मौत मानकर पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किरण के पति विनोद को बहू प्रियंका की गतिविधि संदिग्ध लगी। तब उन्होंने पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए मक्खनपुर पुलिस को तहरीर दी। विनोद ने आईजी आगरा से गुहार लगाई। आईजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस को प्रियंका के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट और एक ऑडियो से अहम साक्ष्य मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें -  Agra Metro: एमजी रोड पर यातायात की नई व्यवस्था, शाम 7 बजे तक इन वाहनों पर प्रतिबंध; माल वाहनों के लिए तय हुआ समय
 

विज्ञापन

पूछताछ में किया कत्ल का खुलासा
पूछताछ में उसने प्रेमी आदित्य निवासी नगला चौकिया के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि सास किरन ने घटना वाली रात दोनों को साथ में देख लिया था। घरवालों को उनके अवैध संबंध के बारे में न बता दें। इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने बहू प्रियंका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मक्खनपुर अनिल कुमार ने बताया कि काल डिटेल और एक आडियो से अहम साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। विवेचना जारी है।

ये भी पढ़ें -  UP: श्रीनगर की MBBS छात्रा के फोटो और रील कर दी वायरल, बैचमेट की करतूत से उड़े होश; पुलिस को सुनाई आपबीती
 
विज्ञापन

सास की मौत पर खूब बहाए थे आंसू
परिजनों ने बताया कि सास किरण देवी की मौत हुई तो प्रियंका ने खूब आंसू बहाए। किसी को शक तक नहीं होने दिया कि उसने भी मां जैसी सास की हत्या कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed