फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPL 2022 Auction Chennai Super Kings CSK acquired Deepak Chahar for INR 14 crore in the ongoing IPL 2022 Auction

आईपीएल 2022: स्विंग पर धन की बौछार, आगरा का दीपक रोशन, धोनी से भी महंगे बिके चाहर

Sun, 13 Feb 2022 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Feb 2022 11:16 AM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग सीएसके ने मध्यम गति के तेज गेंदबाज दीपक को 14 करोड़ में खरीदा। आईपीएल के पांचवें संस्करण में सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रकम दीपक चाहर को मिलेगी। धोनी को सीएसके में 12 करोड़ में रिटेन किया है। दीपक को खरीदने के लिए लगभग 4 मिनट तक बोली चली। 

विज्ञापन
IPL 2022 Auction Chennai Super Kings CSK acquired Deepak Chahar for INR 14 crore in the ongoing IPL 2022 Auction
क्रिकेटर दीपक चाहर - फोटो : Facebook/Deepak Chahar

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल ऑक्शन के पहले दिन गेंदबाज दीपक चाहर की स्विंग पर धन की बौछार हुई । बेंगलुरु में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग सीएसके ने मध्यम गति के तेज गेंदबाज दीपक को 14 करोड़ में खरीदा। ताज नगरी के लाल दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग के लिए धोनी से भी महंगे खिलाड़ी हैं। उनके छोटे भाई राहुल चाहर 5.25 करोड़ में खरीदे गए।
विज्ञापन


आईपीएल के पांचवें संस्करण में सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रकम दीपक चाहर को मिलेगी। धोनी को सीएसके में 12 करोड़ में रिटेन किया है। दीपक को खरीदने के लिए लगभग 4 मिनट तक बोली चली। दीपक की बोली देखने के लिए शहर के क्रिकेट प्रेमी पूरे दिन टीवी से चिपके रहे। दीपक चाहर वनडे और टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इस समय वेस्टइंडीज के साथ चल रहे दौरे में भी भारतीय टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में 10 लाख से शुरू हुआ था सफर
आईपीएल में दीपक चाहर का पदार्पण वर्ष 2016 में हुआ था। तब पुणे सुपरजाइंट्स ने उनको 10 लाख रुपए में खरीदा था। वर्ष 2018 में सीजन में उनकी कीमत 80 लाख रुपये तक पहुंच गई। अब दीपक को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदकर उन्हें आईपीएल में बिकने वाला सबसे महंगा भारतीय गेंदबाज बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंद हौसले अनुशासन का फल: लोकेंद्र चाहर
बुलंद हौसले और अनुशासन ने दीपक को इस मुकाम तक पहुंचाया है ऐसा कहना है दीपक चाहर के पिता और कोच लोकेंद्र चाहर का, उन्होंने बताया कि घंटों अभ्यास के साथ ही अपनी गलतियों से सीखने की आदत ने उन्हें हमेशा दूसरे क्रिकेटरों से अलग बनाया। बातचीत के दौरान दीपक के कैरियर के लिए एयर फोर्स में अपनी नौकरी छोड़ने की बात बताते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने बताया दीपक को मैच खेलने के लिए कई सौ किलोमीटर का बस से धक्के खाते हुए सफर और उन कठिनाइयों का सुफल मिल रहा है।

मेरे पिता जीवन के असली हीरो: दीपक

14 करोड़ की कीमत के पीछे मेरे पिता के पसीने की एक-एक बूंद है दुनिया के सामने आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें मेरे पिता का बड़ा योगदान है शनिवार को ऑक्शन के बाद जी डी गोयनका के प्राचार्य पुनीत वशिष्ठ से फोन पर बातचीत के दौरान दीपक चाहर ने यह बात कही। 

पुनीत ने बताया हर बार की तरह इस बार भी बोली लगने के बाद दीपक का पिता के बाद दूसरा फोन उनके पास आया। बातचीत में दीपक ने कहा उसके लिए शहर के लोगों का प्यार और आशीर्वाद भी काम आया। पिता लोकेश चाहर उनके जीवन में हीरो हैं, पुनीत ने कहा कि आईपीएल में दीपक चाहर को मिली इतनी बड़ी कीमत ने यह जता दिया है कि सीएसके के लिए यह खिलाड़ी तुरुप का पत्ता साबित होगा।

दीपक के नाम रिकॉर्ड
वर्ष- 2021
मैच- 15
ओवर- 54
रन दिए- 451
विकेट- 14

वर्ष 2020
मैच- 14
ओवर- 52
रन दिए- 396
विकेट- 12

वर्ष 2019
मैच- 17
ओवर- 64.3
रन दिए- 482
विकेट- 22
 
वर्ष 2018
मैच- 12
ओवर- 38.1
रन दिए- 278
विकेट- 10

वर्ष 2017
मैच- 03
ओवर- 07
रन दिए- 74
विकेट- 01

वर्ष 2016
मैच- 02
ओवर- 05
रन दिए- 41
विकेट- 00
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed