{"_id":"5a3ce4d74f1c1b3c3d8bf52d","slug":"investigative-agencies-are-in-search-of-rohingya-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः रोहिंग्या मुस्लिमों को खोज रहीं खुफिया एजेंसी, बांग्लादेशी बस्तियों की बन रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः रोहिंग्या मुस्लिमों को खोज रहीं खुफिया एजेंसी, बांग्लादेशी बस्तियों की बन रही सूची
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 22 Dec 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
rohingya
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में रोहिंग्या मुस्लिमों और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश एक बार फिर से शुरू की गई है। तीन दिन पहले शासन ने इस बारे में प्रशासन से रिपोर्ट भेजने के लिए कहा था। इस पर खुफिया एजेंसियों ने पड़ताल शुरू की है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक यही जानकारी मिल पाई है कि यमुना पार इलाके में रेहिंग्या मुस्लिम रह रहे हैं। ये कूड़ा बीनने के काम में लगे हैं। इनके अलावा बंग्लादेशी नागरिकों की संख्या तो 500 से भी ज्यादा है। ये आधार कार्ड तक बनवा चुके हैं।
पिछले साल जाली नोटों की तस्कर फातिमा उर्फ लीची एत्माद्दौला के सतीनगर से पकड़ी गई थी। वह बंग्लादेशी मूल की थी। तब भी यह बात सामने आई थी कि बंग्लादेश से आई 80 महिला इस क्षेत्र में रहती हैं।

जांच
- फोटो : demopic
ये सभी बार्डर पार करके आई हैं। यहां पर शादी की है। अब इनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड बन चुके हैं। इनके अतिरिक्त कई अन्य लोग भी हैं। सदर में भी दो साल पहले बंग्लादेशी नागरिकों की पूरी बस्ती होने का खुलासा हुआ था। तब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
अब शासन से जानकारी मांगे जाने पर खुफिया पुलिस की टीमों को लगाया गया है। पिछले साल तक कई बंग्लादेशी नागरिक कमेलों में काम कर रहे थे। अब कमेले बंद चल रहे हैं, तो उन्होंने कूड़ा बीनने और कबाड़ खरीदकर बेचने का काम शुरू कर दिया है।

एनआईए भी कर रही है जांच
nia
- फोटो : DEMO PHOTO
बांग्लादेश से ब्रज में जाली करेंसी भी भेजी जा रही है। आगरा और फिरोजाबाद में इसका खुलासा हो चुका है। लीची से पहले भी दो लोग पकड़े गए थे।
लीची को एनआईए की कोलकाता यूनिट ने गिरफ्तार किया था। एनआईए उसके कई मिलने वालों के बैंक खातों की जांच कर रही है। इस सिलसिले में दो बार एत्माद्दौला आ चुकी है।
लीची को एनआईए की कोलकाता यूनिट ने गिरफ्तार किया था। एनआईए उसके कई मिलने वालों के बैंक खातों की जांच कर रही है। इस सिलसिले में दो बार एत्माद्दौला आ चुकी है।