फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation started against school running without affliation

UP: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...8वीं तक की मान्यता, भरवा दिए 10वीं के फाॅर्म; ऐसे खुली पोल

Sat, 15 Feb 2025 12:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की जांच की गई तो मान्यता को लेकर कोई दस्तावेज भी नहीं दिखाए जा सके। विभाग की ओर से अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Investigation started against school running without affliation
स्कूल में जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शारदा कॉन्वेंट स्कूल नुनिहाई रामबाग पर बिना मान्यता के हाईस्कूल कक्षा के फाॅर्म भरवाने के मामले में नगर शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के बयान दर्ज किए। स्कूल प्रबंधक हाईस्कूल की मान्यता को लेकर कोई भी कागज नहीं दिखा सका। बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


बिना मान्यता के सीबीएसई हाईस्कूल कक्षा के फाॅर्म भरवाने के मामले में शारदा कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस पर नगर शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार शुक्रवार को स्कूल जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल में हाईस्कूल की कक्षा संचालित होती नहीं मिली लेकिन छात्रों ने फाॅर्म भरवाने की शिकायत की है। 
विज्ञापन


स्कूल को कक्षा आठ तक की मान्यता है। हाईस्कूल के फाॅर्म नहीं भरवा सकता है। इस मामले में प्रधान हायर सेकेंडरी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोनों स्कूलों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी। शनिवार को फाॅर्म भरने वाले सभी छात्रों को कार्यालय पर बुलाया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों पर बनाया जा रहा दबाव
पापा टीम के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सरीन का कहना है कि जांच शुरू होने के बाद छात्रों पर स्कूल प्रबंधक दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। उनसे छात्रों ने शिकायत की है। हर छात्र के घर पर स्कूल के लोग जा रहे हैं और शिकायत वापस न लेने पर फेल करने की धमकी भी दे रहे है। इसकी रिकार्डिंग छात्रों ने भेजी है। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed