फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation revealed that the allegations of kidnapping and rape turned out to be false

Agra News: जांच में हुआ खुलासा, अपहरण व दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा

Sun, 18 May 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation revealed that the allegations of kidnapping and rape turned out to be false
मैनपुरी। फतेहपुर जिले की एक महिला के दन्नाहार क्षेत्र के खजूरखेड़ा गांव निवासी पिता-पुत्र पर लगाए गए अपहरण और दुष्कर्म के आरोप पुलिस की जांच में निराधार पाए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने स्वयं इस मामले की गहन जांच की, जिसके बाद सच्चाई सामने आई। महिला ने शनिवार को एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि करीब एक महीने पहले फर्रुखाबाद जाते समय खजूरखेड़ा के पिता-पुत्र और एक अन्य महिला ने उसे तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। महिला का दावा था कि उसे 28 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, जहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे व उसकी दो साल की बेटी को पीटा भी। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने की बात कही थी। एसपी सिटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की पड़ताल शुरू की और फतेहपुर पुलिस से संपर्क साधा। जांच में पता चला कि महिला अपने पति से विवाद के बाद स्वेच्छा से घर छोड़कर चली गई थी और एक महीने बाद वापस लौटी। महिला की मां ने पुलिस को लिखित में दिया है कि वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं। एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दन्नाहार के पिता-पुत्रों पर महिला एक व्यक्ति के बहकावे में आकर आरोप लगा रही थी। विस्तृत जांच के बाद पूरा मामला फर्जी साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed