{"_id":"6459362c35a3ad76bb051816","slug":"investigation-officer-returned-with-sealed-envelope-mainpuri-news-c-25-1-150995-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सील बंद लिफाफा लेकर लौटीं जांच अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सील बंद लिफाफा लेकर लौटीं जांच अधिकारी
Mon, 08 May 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का सिपाहियों को गाली देते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में जांच पूरी हो चुकी है। रविवार की देर शाम जांच अधिकारी सहारनपुर की वरिष्ठ जेल अधीक्षक सीलबंद लिफाफा लेकर लौट गईं। रिपोर्ट में क्या है और क्या कार्रवाई होगी। इसको लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है।बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में मंच से आरक्षियों को गालियां देने के साथ ही अपमानजनक शब्द कहते नजर आ रहीं थीं। मामले के तूल पकडने के बाद डीजी जेल ने मामले की जांच वरिष्ठ जेल अधीक्षक सहारनपुर अमिता दुबे को सौंपी थी। रविवार को अमिता दुबे मैनपुरी जेल पहुंचने के बाद जेल अधीक्षिका कोमल मंगलानी के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरक्षी सहित कुछ अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। देर शाम जांच की सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सील बंद लिफाफा लेकर जांच अधिकारी वापस लौट गईं। जांच रिपोर्ट में क्या कहा गया है, क्या कार्रवाई होगी। इसको लेकर महकमे मेें कयासों का दौर शुरू हो गया है। जांच अधिकारी रिपोर्ट डीजी के समक्ष पेश करेंगी। आदेश के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन