फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   investigation against dakpal, fake document

डाकपाल के खिलाफ शुरू हुई विभागीय जांच

Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
investigation against dakpal, fake document
कासगंज। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 1998 से नौकरी करते रहे डाकपाल की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अब डाक विभाग ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी रिकवरी का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विभाग ने दावा किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले के गांव मिहारी के डाकघर में वर्ष 1998 में नगला सहजन के भरत सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हांसिल की ली। इस मामले में अमांपुर के गांव अल्लीपुर के मानपाल ने शिकायत की। शिकायत में जांच हुई तो पाया गया कि हाईस्कूल की अंकतालिका फर्जी लगाई गई थी। इस पर एटा के डाक अधीक्षक नीलेंद्र दुबे ने कासगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की जांच कासगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक आबिद कुरैशी कर रहे हैं। जबकि इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। डाक अधीक्षक ने विभागीय जांच कराने का निर्णय लेने के बाद अधीनस्थों से दस्तावेज भी मंगाए हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करते रहे डाकपाल से रिकवरी होगी या नहीं।
विज्ञापन

- मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी- नीलेंद्र दुबे, डाक अधीक्षक, एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed