फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   invalid factroy

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते 5 दबोचे, भेजे जेल

Wed, 15 Jul 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
invalid factroy
पटियाली (कासगंज)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के जंगल में अवैध हथियार बनाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से चार तमंचे, एक पौनिया व अधबने हथियार और उपकरण बरामद हुए हैं। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पटियाली सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि पटियाली कोतवाली के इंस्पेक्टर शैलेंद्र गौतम को भरगैन के जंगल में अमीरुलहसन के खेत में एक पेड़ के नीचे अवैध हथियार बनाने की जानकारी मिली। इस पर पटियाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में पड़ोसी जिला फर्रुखाबाद के थाना कंपिल के गांव नाजिन नगर निवासी अवधेश, सादनगर निवासी रामसनेही, जनपद कासगंज के भरगैन निवासी आरिफ और बृजेश शर्मा व एटा जनपद के अलीगंज की कांशीराम कॉलोनी निवासी राजू शामिल हैं। यहां से पुलिस को चार तमंचे 315 बोर, एक पौनिया 315 बोर एवं दो कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक पौनिया अधबनी, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ बनवा रहा था तमंचा
सीओ गवेंद्र गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भरगैन के हसन थोक निवासी आरिफ ने तमंचा बनाने के लिए सभी लोगों को एकत्रित किया था। आरिफ ही इन तमंचों की बिक्री करता था। एक तमंचा 2000 रुपये का बेचा जाता था। पौनिया को 3500 रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed