फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Interview with Siddhant who is facing water crisis for three days

Agra News: पाइपलाइन फटने से आंवलखेड़ा में तीन दिन से जल संकट

Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Interview with Siddhant who is facing water crisis for three days
बरहन। आंवलखेड़ा स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के सामने गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत चल रही खुदाई के दौरान आंवलखेड़ा में पाइपलाइन फट गई। इससे सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। तीन दिन से गांव में पेयजलापूर्ति ठप है। भीषण गर्मी मेें लोग पानी के लिए परेशान हैंं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गंगाजल प्रोजेक्ट की पाइपलाइन विछाने के लिए बुल्डोजर से खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही पानी की बड़ी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटते ही सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी फैल गया और देखते ही देखते पूरी सड़क में पानी भर गया। लगातार पानी बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घरों में जलापूर्ति बंद हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि पानी की समस्या के चलते उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद पाइपलाइन ठीक नहीं हो सकी है। गांव के रहने वाले विजय चौहान, नितिन चौहान, गेंदालाल माहेश्वरी, अतुल दीक्षित, देवेंद्र चौहान, आरडी उपाध्याय और रामू शर्मा आदि ने जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed